14 सितंबर 2012

हिन्‍दी ज़ि‍न्‍दाबाद

हिन्द की है शान हिन्दी
हिन्द की है आन हिन्दी
हिन्द का अरमान हिन्दी
हिन्द की पहचान हिन्दी
इसपे न उँगली उठे रहे सदा आबाद।
हिन्दी ज़ि‍न्दाबाद।।

वक्त जन आधार का है
हिन्दी पर विचार का है
काम ये सरकार का है
जीत का न हार का है
हिन्दी से ही आएगा नया समाजवाद।
हिन्दी ज़ि‍न्दाबाद।।


हिन्दी को महत्व दें
हिन्दी को ममत्व दें
हिन्दी को निजत्‍‍व दें
हिन्दी को अपनत्‍व दें।
हिन्दी में हो बातचीत और हर संवाद।
हिन्दी ज़ि‍न्दाबाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें