12 नवंबर 2012

घर घर दीप जलाइये

-दोहे-

लाये घर दीपावली, सुख समृद्धि उजास।
कृपा करे लक्ष्‍मी सदा, भरा रहे आवास।।1।।

लक्ष्‍मी पूजन कीजिए, सुख वैभव घर आय।
घर आँगन दीपक धरें, अंधकार हर जाय।।2।।

रोशन हो घर आँगना, छत दहलीज मुँडेर।
घर घर दीप जलाइये, क्‍या अपने क्‍या गैर।।3।।

मुँह मीठा करवाइये, गले मिलो दिल खोल।
नये वसन धारण करो, यह उत्‍सव अनमोल।।4।।

फि‍र लौटे दीपावली, लेकर यह संदेश।
रहे प्रदूषण मुक्‍त तब, अपना भारत देश।।5।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें