21 जून 2024

महफिल जमती शरबत से

 

नौ रस जग में पर शरबत रस का ना सानी।
गरमी में शरबत अमरित, मरुधर में पानी।   
ठंडक मिलती शरबत से।
 
अमरस, कट्ट, पना, ईखरस, लस्‍सी, छाछ
गर्मी में पीते ही इनको खिलती बाछ
नारंगी मौसम्‍बी फालसे और शिकंजी बेल    
शरबत के आगे हो जाते गोला चुसकी फेल

हर फल से बन जाता है शरबत आसानी।
लू ना लगती शरबत से
 
शरबत को महँगा करना हो उसे सजा दो
नीबू, द्राक्ष, खस गुलाबजल से महका दो
पहना दो कुछ मुकुट सरीखे फल के कटके
जाम में होता शरबत का प्रभाव ही हट के
 
श्‍रबत बन जाता है फिर शरबती रानी।
म‍हफिल जमती शरबत से   
 
स्‍वाद है जिह्वा तक अंदर तक असर करे
बर्फ से ठंडा शरबत गला तरबतर करे
ठंडाई, कुल्‍फी, का मौसम गरमी ‘आकुल’
शरबत तन में पूर्ति पानी की जबर करे
 
पल्‍प-चाशनी से बन जाता शरबत पानी।
रंगत बनती शरबत से

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें